मुरी : अगामी 10 मार्च को बिधानसभा घेराव को लेकर झारखंड आन्दोलन कारी संधर्ष के रांची जिला अध्यक्ष सुबोध लकड़ा, रोजलिन तिरकी , सरोजनी कच्छप, सोमरी उराईन, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अमर भेंगरा, मनोज लकड़ा की उपस्थिति में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से आन्दोलनकारी डोरंडा के केन्द्रीय कार्यालय में हिस्सा लिए। बैठक में झारखंड आन्दोलन कारी अपनी मांगो को लेकर सरकार के ध्यान को आकृष्ट करेंगे। जिसमें सिल्ली प्रखंड से दिनेश चौधरी, रामाकांत, नगड़ी से अलाउद्दीन अंसारी, अर्जुन प्रजापति, सुरेश, राजेन्द्र, अयोध्या, मांडर से दुखा उरांव, बरसु कूजूर, प्रदीप क्रिस्टोफा, मरियम एक्का, चान्हो से गौरा उरांव, रामकृष्ण भगत, सिमोन,समेत दर्जनों सदस्य एकजुटता दिखाए। इसी मुद्दे को लेकर सिल्ली बंता में बैठक आहुत किया गया है।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
