RANCHI : टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में छापेमारी के दौरान बरामद करीब 38 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर आलम की 14 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई. ईडी ने और पूछताछ की आवश्यकता नहीं बताते हुए जेल भेजने का आग्रह किया.
Advertisements

इसके बाद आलमगीर आलम को जेल भेज दिया गया. इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था. मामले में आलमगीर के अलावा उनके पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम की भी गिरफ्तारी 6 मई को हो चुकी है.

