मुरी/सिल्ली : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारत माता अस्पताल सिंगपुर मुरी में नर्सिंग ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। रांची से आए फादर बिशप डॉ विंसेंट ने प्रभु का ध्यान किया और उसके शरण में आने वाले के लिए आशीर्वाद मांगा। अतिथियों का स्वागत हेतु प्रार्थना, राष्ट्रीय गान एवं नित्य संगीत के द्वारा विभिन्न प्रकार के एक से बढ़कर प्रस्तुति दी गई। मौके पर अस्पताल के निर्देशक कृपा पॉल तथा प्रिंसिपल सिस्टर शीतल ने वर्ष की शुभकामनाएं दिए एवं अपने विचार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अस्पताल को हर संभव सरकार की ओर से मदद करने का बात कही तथा यहां की कार्य प्रणाली की सराहना की। मौके पर सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी चौधरी, सविता रानी, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, कार्तिक चंद्र महतो, विकास रजक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार, सिंगपुर नर्सिंग होम के डॉक्टर रमनेश प्रसाद, राकेश किरण महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: रिंकी कुमारी
