रांची : झारखंड के राजभवन का नाम अब लोक भवन कर दिया गया है. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया. जारी निर्देश में बताया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद रांची और दुमका स्थित राजभवनों का नया नाम औपचारिक रूप से लोक भवन किया गया है.
Advertisements

