सिल्ली : प्रखंड के रामपुर, गेड़ेबीर एवं बांसारुली के पदक विजेता वूशु खिलाड़ियों एवं कोच वाहिद अली का रामपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कोच वाहिद अली ने बताया कि विगत 24 से 38 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित
9 वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बिरसा
बिरसा मुंडा वूशु सेंटर सिल्ली के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 पदक प्राप्त किये हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों में लगाम निवासी सोनाली कुमारी ने तीन पदक प्राप्त किया जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य, रामपुर निवासी फणिभूषण बेदिया और होलिका बेदिया ने 1-1 रजत पदक, रामपुर निवासी प्रतिमा बेदिया और बांसारुली निवासी अंजना महतो ने 1-1 कांस्य पदक जीता है। स्वागत करने वालों में मुखिया हरिपद मांझी, किरण देवी, सहायक कोच त्रिलोचन बेदिया, मनोज भोगता समेत ग्रामीण शामिल थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
