मुरी / रिंकी कुमारी : सुदूरवर्ती गाँव सोसो ग्राम में बिहंगम योग का सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन के माध्यम से लोगों को ज्ञान दिया गया कि सदगुरु के अज्ञा में रहकर, अमृत उपदेश के अनुसार चलना ही उतम जीवन है। उनके नियम आज्ञा के बिरूद्ध, स्वतंत्र रूप जीना काल इच्छा के रूप अधोपतन के कारण है। इस मौके पर ग्रामवासियों एवं आश्रम के बच्चों को कंबल वितरण किया गया। साथ ही एक्युप्रेशर के डाक्टर उमाशंकर मालाकार एवं मुनमुन मालाकार द्वारा निशुल्क जांच की गई।
इस सत्संग कार्यक्रम में रांची जिला संयोजक गुरु भाई सचिदानंद शर्मा, मंच संचालन गुरु भाई प्रविन्द चोधरी, दिनेश गुरु भाई, सह संयोजक राज कुमार गुरु भाई, प्रचारक मनोज गुरु भाई, शंकर गुरु भाई, योगेश गुरु भाई, सिल्ली के स्थानीय गुरु भाई बहनों में अमित , जितेंद्र, गणेश प्रसाद साहु, उपेन्द्र, भेंगराज, राजेन्द्र समेत ग्रमीण गुरु भाई बहनों ने प्रवचन सुनकर आत्मसात किया।

