औरंगाबाद : अचानक घर में आग लगने से एक दंपति बुरी तरह झुलस गए जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई. जबकि पति जीवन और मौत से जूझ रहा है. घटना फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू गांव का है. मृतका की पहचान उस गांव निवासी बीडीओ राम के 45 वर्षीय पत्नी भिखनी देवी के रूप में की गई है. जबकि बुरी रूप से जख्मी बीडीओ राम को सदर अस्पताल औरंगाबाद से रेफर किया गया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार की रात क़रीब 11:30 बजे घर में मच्छर अगरबत्ती की चिंगारी से आग लग गई और थोड़ी देर में भीषण आग लग गई. दंपत्ती ने उपयुक्त संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बढ़ती गई. इसी क्रम में दोनों बुरी तरह आग से झुलस गए जिसमें पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर व आग की लपटें देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में जख्मी बीडीओ राम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल बोध गयाजी भेज दिया.
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्नि शमन टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया. थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में दो मामले सामने आए हैं जिसमें किसी ने घटना का कारण मच्छर अगरबत्ती से आगलगी हुई तो किसी ने बोरसी तापने के दौरान निकली चिंगारी से ये हादसा बताया.
इस घटना में पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति बुरी तरह जख्मी है. वे जीवन और मौत से लड़ रहे है. फिलहाल, बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर किया गया. इधर, शव का पोस्टमार्टम की पक्रिया की जा रही है.
