बक्सर : थर्मल पावर प्लांट में काम करने के दौरान दौरान बॉयलर गिरने से मजदूर की मौत, 11 लाख की आर्थिक सहायता देने का वादा विधायक आनंद मिश्रा काम के दौरान हुई एक हृदयविदारक दुर्घटना में जिले के निवासी एवं थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर राजकुमार की असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान ऊपर से भारी बॉयलर गिर जाने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक आनन्द मिश्र ने पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया। उन्होंने न केवल संबंधित प्रशासन और पावर प्लांट प्रबंधन से तत्काल बातचीत की, बल्कि शोकाकुल परिवार को हरसंभव न्याय और सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। आनन्द मिश्र के हस्तक्षेप और संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप पीड़ित परिवार को त्वरित और ठोस राहत सुनिश्चित हो सकी।
विधायक के प्रयासों से यह निर्णय लिया गया कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अंतर्गत मृतक के बच्चे को 25 साल के होने तक ₹750 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उसकी शिक्षा और भविष्य सुरक्षित रह सके। वहीं मृतक की पत्नी को ₹2900 प्रतिमाह आजीवन मासिक पेंशन देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसके साथ ही पावर मेक कंपनी द्वारा भी आनन्द मिश्र के दबाव और पहल के बाद बड़ा निर्णय लिया गया। कंपनी ने मृतक मजदूर की पत्नी संगीता देवी को कुल ₹11 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इसमें से ₹1 लाख रुपये तत्काल अंतिम संस्कार हेतु प्रदान किया गया, जबकि शेष ₹10 लाख रुपये 10 दिनों के भीतर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सीधे पत्नी के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे।इस पूरे प्रकरण में सदर विधायक आनन्द मिश्र की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और जनप्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे आम जनता, खासकर मजदूर वर्ग के हितों के लिए सदैव तत्पर हैं। उनके अथक प्रयासों के कारण ही एक पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय, सम्मान और आर्थिक संबल मिल सका।
