RANCHI : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है। इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो गया है। उनका शरीर एक्टिव है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के सीनियर चिकित्सक मंत्री रामदास सोरेन का इलाज कर रहे हैं। रामदास सोरेन की रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है और रविवार तक वह रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद उस पर काम होगा। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत अब नाजुक बनी हुई है। डॉ अंसारी ने कहा कि उनकी लगातार डॉक्टरों से बातचीत हो रही है. रिपोर्ट अमेरिका भेजकर विशेषज्ञों की राय ली गयी है, जिस पर रविवार को काम होगा. क्या हुआ था

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता 62 वर्षीय सोरेन को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के शौचालय में गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के बाद शनिवार को हवाई जहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया गया था। अस्पताल ने बयान में कहा कि सोरेन को लगातार निगरानी में और जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
