नई दिल्ली : देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवा अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इस निर्णय का असर देशभर की कई ट्रेनों में मिलने वाली कैटरिंग सेवा पर पड़ेगा। आईआरसीटीसी के अनुसार एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण फिलहाल ट्रेनों में ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहले से ट्रेन में भोजन बुक कराया है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। रिफंड की प्रक्रिया स्वतः ही संबंधित यात्रियों के खाते में पूरी की जाएगी।फिलहाल यात्रियों को यात्रा के दौरान पैक्ड फूड या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
