- इंटरनेट पर CJP बनाम OJP की जंग तेज, मीम्स और पोस्ट्स हो रहे जमकर वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई वर्चुअल सियासी लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हुई Cockroach Janta Party (CJP) को अब Oggy Janata Party (OJP) ने खुली चुनौती दे दी है। दोनों ही नामों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स, पोस्ट्स और फनी कैंपेन तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग अंदाज में दोनों “पार्टियों” के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, जिससे यह ऑनलाइन मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।



बताया जा रहा है कि अस्तित्व में आने के कुछ ही समय के भीतर CJP और OJP के बीच वर्चुअल सियासी जंग ने इंटरनेट यूजर्स का खास ध्यान खींच लिया है। इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर दोनों पक्षों के समर्थक लगातार एक-दूसरे पर मीम्स और तंज कसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर नजर रखने वालों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम इंटरनेट कल्चर और मीम पॉलिटिक्स का नया उदाहरण बनता जा रहा है, जहां मनोरंजन और व्यंग्य के जरिए यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ऑनलाइन “राजनीतिक मुकाबले” में आने वाले दिनों में कौन-सी पार्टी सोशल मीडिया की जनता का ज्यादा समर्थन हासिल करती है।



