नेपाल : नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत और नेपाल के रिश्तों की मानवीय तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर बाढ़ में हुई भारी जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। पीएम मोदी के सहयोग और संवेदना भरे संदेश पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत का आभार जताया। नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत द्वारा दिखाई गई एकजुटता, संवेदना और मदद की पेशकश बेहद सराहनीय है।

नेपाल की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्नेहपूर्ण शब्द और सहायता की उदार पेशकश दोनों देशों के बीच मजबूत और ऐतिहासिक दोस्ती को दर्शाती है। भीषण बाढ़ की त्रासदी के बीच भारत की मदद की पेशकश ने नेपाल के साथ मानवीय एकजुटता का संदेश दिया है। बाढ़ के दर्दनाक मंजर के बीच भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग की यह तस्वीर लोगों के दिलों को छू रही है।
