मुरी : सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन काफी मरीजों का आना जाना एवं रातभर रुकने का प्रक्रिया लगा रहता है इस दौरान शुक्रवार को काफी मरीजों में नाराजगी देखी गई। मरीजों से पुछे जाने पर बताया गया कि सबसे बड़ी समस्या इस स्वास्थ्य केन्द्र में पानी की है।बीना पानी के हमलोग बाथरूम भी नहीं जा पाते हैं।बाहर से बाल्टी में पानी भरकर हमलोग लाते हैं एवं पीने का पानी भी हमलोगों को बाहर दुकानों से खरीदना पड़ता है। पानी की समस्या इस स्वास्थ्य केन्द्र में आए दिन देखा जाता है।

इस समस्या के बारे में सभी स्वास्थ्य केंद्र के एएनम एवं कर्मचारियों को मालूम है लेकिन किसी प्रकार का समाधान नहीं किया जाता है। जिससे आए दिन मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल में मरीज अपनी बीमारी दिखाने के लिए दूर दराज से पहुंचते हैं। सुबह 9 बजे से बैठ कर डॉक्टर का इंतजार करते है डॉक्टर 9 बजे नहीं पहुंच पाते हैं 11 बजे पहुंचते हैं इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है ! इस पानी के परेशानियों के जानकारी के लिए चिकित्सक प्रभारी प्रियंका सिंन्हा से पुछने पर उन्होंने बताया कि पानी की समस्या पहले से ही है।इस समस्या को दुर करने का प्रयास किया जा जाएगा जिससे
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
