नीमडीह : नारायण प्राइवेट आइटीआइ, लुपुंगडीह में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया. इस अवसर पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं संगठनकर्ता तथा भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से भारतीय जीवन-दर्शन, परंपरा और विचारधारा को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, अध्ययन, सेवा और राष्ट्रसमर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उनके विचार युवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में प्राचार्य जयदीप पांडेय, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, शशिभूषण महतो, गौरव महतो समेत संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
