मुरी : सिल्ली विस के बांसिया मे कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि बिधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित की। उनके साथ साथ शहीद स्व रामपदो महतो एवं शहीद अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दे कर याद किया गया। मेला में कृषि प्रदशनी लगाया गया और उन्हें पुरुस्कृत किया गया।आस पास के ग्रामीण लोग एक जुट हो कर टुसू एवं चौड़ल के साथ नाचते हुए मेले में पहुंचे । चौड़ल के चारों तरफ ढोल नगाड़े पीटते हुए आदिवासी पारम्परिक नृत्य को प्रस्तुत किया गया। इन्हें भी नगद देकर सम्मानित किया गया।
मेले में मनोरंजन के लिए नितेश कच्छप का रंगा रंग कार्यक्रम, बच्चों के लिए झूला ,मिक्की माउस की व्यवस्था थी ।संचालन कर रहे रोहित महतो ने मेले में आए आगुन्तको को शुभकामनाएं दी। कारगिल शहीद मेला के महत्व को बताया। उपस्थित मेले के मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो,राहें प्रमुख नीलमणि देवी, राहें उप प्रमुख उमेश चंद्र महतो, बांसिया पंचायत समिति शांति राम महतो, प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, विशेष अतिथि भूतपूर्व नौ सैनिक गौतम महतो, श्यामलाल महतो, शक्तिधर महतो को बुके देकर सम्मानित किया। इसे सफल बनाने में,मेला अध्यक्ष विकाश साहू,कोषाध्यक्ष नंद किशोर मुंडा, सचिव यमुना प्रसाद सिंह, सदस्य हरिहर महतो , रणजीत साहू , मुकुंद सिंह मुंडा , मनोज महतो , अनुज कुमार साहू , राम लाल साहू , देवेंद्र सिंह , विकाश महतो , निर्मल बड़ाई समेत संपूर्ण ग्रामीण का सहयोग रहा.
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
