जमशेदपुर : समाजसेवी रवि जयसवाल की पहल पर उनकी टीम एवं मां वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल के बाहर जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा का शुभारंभ शनिवार को किया गया, जिसके तहत अस्पताल आने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर रवि जयसवाल की टीम ने संकल्प लिया कि फिलहाल प्रत्येक शनिवार को संचालित की जा रही इस सेवा को भविष्य में प्रतिदिन संचालित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।


रवि जयसवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सभी लोगों से इस सामाजिक अभियान में सहयोग एवं आशीर्वाद देने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रह सके।

