जमशेदपुर : रांची में आंदोलनरत विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आहूत जमशेदपुर बंद का बिष्टुपुर मंडल में भी व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा बिष्टुपुर मंडल के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में शांतिपूर्ण बंद एवं पैदल मार्च किया. पैदल मार्च बिष्टुपुर राम मंदिर से शुरू होकर बिष्टुपुर थाना गोलचक्कर तक गया और वहां से वापस राम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के न्याय और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय एवं राजेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला कार्यसमिति सदस्य हरि किशोर तिवारी एवं महेश्वर प्रताप सिंह, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी तन्मय झा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय एवं ललन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, राजेश कुमार सिंह, महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष अशोनी मुखी, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, बागाजी, बीरेन मानसिंह, कोषाध्यक्ष पीनाकी ठक्कर, श्रवण कुमार, देवदत्त मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसमर्थन के लिए जताया आभार…..
बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने जमशेदपुर बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने विद्यार्थियों के न्याय की मांग को मजबूती प्रदान करते हुए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि बंद को मिले जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि जमशेदपुर अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। विद्यार्थियों के अधिकारों और उनकी मांगों को लेकर भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
