रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ राजधानी रांची में चयनित अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद JSSC-CGL के माध्यम से चयनित होकर विभिन्न विभागों में कार्यरत अभ्यर्थी धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के गेट के समीप जुटे और सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत और योग्यता के आधार पर परीक्षा में सफलता हासिल की थी, सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अचानक परीक्षा और नियुक्तियां रद्द किए जाने से उनके और उनके परिवारों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि:
अपने इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और पहले से चयनित एवं कार्यरत उम्मीदवारों के हितों की रक्षा की जाए। यदि चयन प्रक्रिया में किसी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करके दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन इसका खामियाजा ईमानदार अभ्यर्थियों को न भुगतना पड़े।
सरकार इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए युवाओं के रोजगार और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कदम उठाए। इससे पहले भी चयनित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकालकर अपनी मांगें रखी थीं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।