जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक से चापड़ दिखाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ बदमाशों ने उसे हथियार का भय दिखाकर पैसे की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त होने के संदेह पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Advertisements
Advertisements

बर्मामाइंस थाना प्रभारी सरयू आनंद ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
