2023 में बिना अनुमति महासभा आयोजित करने के मामले में हुई थी कार्रवाई
चतरा। डुमरी विधायक जयराम महतो को मंगलवार को चतरा कोर्ट से जमानत मिल गई। विधायक के खिलाफ वर्ष 2023 में बिना अनुमति महासभा आयोजित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान जयराम महतो चतरा कोर्ट पहुंचे, जहां अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

बताया गया कि वर्ष 2023 में आयोजित महासभा को लेकर प्रशासन से अनुमति नहीं लिए जाने का आरोप विधायक पर लगाया गया था। इसी मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जयराम महतो ने कहा कि वे कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। वहीं, उनके समर्थकों ने इसे राहत की खबर बताते हुए खुशी जताई।मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
