रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 8 सितंबर 2026 को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी “Application of Artificial Intelligence and Machine Learning in Geology and Mining” विषय पर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में भू-विज्ञान और खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) के संभावित उपयोग और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी।
मुलाकात के दौरान निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, JEMCL के एमडी वरुण रंजन एवं निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी उपस्थित रहे।
