झारखंड : साहेबगंज पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामला करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये के साइबर अपराध से जुड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है और साइबर अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा साइबर अपराध के जरिए की गई रकम का लेन-देन किन खातों के माध्यम से हुआ। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
