गोड्डा, झारखंड : गोड्डा जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में युवा कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब छह बार पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में युवा कांग्रेस नेता की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।
