रांची : राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों के लिए बीते शाम एक राहत भरी खबर आई है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्टों की लाइव रिपोर्टिंग सिस्टम शुरू कर दिया है, जिससे अब मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के लिए घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Advertisements
Advertisements

नई व्यवस्था के तहत मरीज की जांच होते ही रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड हो जाएगी और मात्र 4 घंटे के भीतर मरीज अपने मोबाइल फोन पर ही रिपोर्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि भीड़ भी कम होगी और इलाज में तेजी आएगी।
