जमशेदपुर। स्टील उत्पादन के क्षेत्र में टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने कोयले पर निर्भरता कम करने और गैस आधारित तकनीक की दिशा में कदम बढ़ाते हुए COG (Coke Oven Gas) के प्रयोग की शुरुआत की है। इसे देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग बताया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्टील निर्माण प्रक्रिया में स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देना और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में आगे बढ़ना है। कोक ओवन से निकलने वाली गैस का उपयोग स्टील उत्पादन में ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

टाटा स्टील की यह पहल देश के इस्पात उद्योग में हरित और कम-कार्बन तकनीक को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कंपनी का प्रयास है कि नई तकनीकों के माध्यम से उत्पादन क्षमता बनाए रखते हुए पर्यावरणीय प्रभाव को भी कम किया जाए।
