जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से शुक्रवार को सोपोडेरा में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मां मनसा पूजा कमिटी सोपोडेरा की ओर से किया गया था। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंच के महासचिव सुनील पांडे ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया, साथ ही हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने की बात कही। वहीं मुख्य संरक्षक गोविंद पति कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही है। सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में संरक्षक अन्वेष अम्बस्ट एवं राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष शहजाद खान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, सलाहकार बृज किशोर ठाकुर एवं मनोरंजन सिन्हा, सह सचिव राकेश पात्रो, वरीय सदस्य सुनील वर्मा, कोल्हान सह प्रभारी विकास कुमार सिन्हा, संगठन सचिव सुरजन कुमार सिंह, संजीत कुमार, राहुल कुमार, मां मनसा पूजा कमेटी के संयोजक सपन करुआ समेत अन्य मौजूद रहे।
