रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित स्मार्ट सिटी आवास पहुंचकर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

तृषा सिंह की सड़क हादसे में हुई असामयिक मौत से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की असीम शक्ति देने की प्रार्थना की।
