कोलाबिरा : रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच चल रहा गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बोनस समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम ₹10,018 और अधिकतम ₹66,084 तक बोनस मिलेगा। प्रबंधन के अनुसार बोनस की राशि सितंबर 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों के खातों में भेजी जाएगी।
Advertisements
Advertisements

समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से CHRO भूपेंद्र लोढ़ी, GM-HR सत्यरंजन खटुआ सहित अन्य अधिकारी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजू सिन्हा, महामंत्री अमरदीप ठाकुर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। समझौता होने के बाद कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
