जमशेदपुर। शहर में सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मरीन ड्राइव में तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए हाई स्पीड इंटरसेप्टर लगाया गया है। यह डिवाइस निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों की पहचान करने में मदद करेगा। ओवरस्पीडिंग करते पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी है।

ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का उद्देश्य मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।
