जमशेदपुर : जमशेदपुर के खासमहल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में विश्व मानसिक दिवस के एक दिन पूर्व मानसिक रोग पर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मानसिक रोग के संदर्भ में काम कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए आपको बताते चले कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक है. इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
….आलोक शर्मा की एक रिपोर्ट….
इसी कड़ी में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक गिरी के नेतृत्व में चर्चा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मानसिक रोग के प्रति लोगों को किस तरह से जागरूक करना है इन विकारों को जड़ से किस प्रकार से खत्म करना है सभी ने अपने अपने विचार को व्यक्त किया वर्तमान समय में लोग l मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं या फिर नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
ऐसे में मानसिक तनाव को किस प्रकार से जड़ से खत्म करना है लोगों को इसके प्रतीक किस प्रकार से जागरूक करना है। इसे लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये जानकारी देते हुए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक गिरी ने कहा कि मानसिक रोग की दिशा में काम कर रही संस्थाओं में मुख्य रूप से मुस्कान जमशेदपुर चेशायर होम समेत 2 अन्य संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं इतना ही नहीं जो संस्था मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों दिशा में काम कर रही हैं. उन संस्थाओं को भी आज के कार्यक्रम में शामिल किया गया है सभी एक मंच में आकर मानसिक संबंधी समस्याओं को दूर करने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की दिशा में अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए।
Advertisements

Advertisements

Advertisements


