बिहार। बिहार में भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। राज्य में बुधवार को एक सिपाही और दो छात्रों सहित पांच की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। सभी मौतें अलग-अलग जिलों में हुई है। मरने वाले मुजफ्फरपुर, गोपालगंज , बक्सर, लखीसराय और छपरा के रहने वाले थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मुजफ्फरपुर के बोचहां में कक्षा 6 का छात्र कुर्बान सुबह स्कूल गया था। 10 बजे के बाद वह कांपता हुआ घर पहुंचा। घर आते-आते उसने बताया कि पैंट में ही शौच हो गई है। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि बोचहां में ठंड से बच्चे की मौत की सूचना है, जबकि दूसरी जगह एक बच्ची के बेहोश होने की सूचना है।
वहीं, गोपालगंज के 45 वर्षीय शंभू राय पुलिस लाइन डेहरी में पदस्थापित थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने दम तोड़ दिया। बक्सर के सिमरी रामोपट्टी में पटवन कर घर लौटे किसान चंद्रदीप राम की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से पीएमसीएच जाने के क्रम में चंद्रदीप ने दम तोड़ दिया। लखीसराय के कजरा प्राथमिक विद्यालय श्रीघना में पहली का छात्र प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गया। डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सारण के तरैया के खराटी गांव में 52 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर की मौत हो गई।