जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के डीबीसी मेंन रोड से होते हुए मनिफीट मेंन रोड में बहुत बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं जहां तक की इसकी शिकायत करनदीप सिंह ने जुस्को से की थी पर आज तक इसकी मरम्मती नहीं हुई। 
Advertisements
Advertisements

वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की इस रोड से करीब सैकड़ो लोग दिन प्रतिदिन आवागमन करते हैं जहां तक की बड़े-बड़े अधिकारियों का भी आवागमन इस रोड से होता है पर रोड में गड्ढो के ऊपर नजर किसी की नहीं जा रही है। वहीं उन्होंने दुबारा जुस्को से अपील की है की इस सड़क की मरम्मती जल्द से जल्द करवाई जाए। जो राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


