नई दिल्ली : 8 जून कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर भारत की कमान संभालने जा रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है।
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे उन विदेशी नेताओं में शामिल हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
