बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के पीठापुरा गांव में विगत दिनों 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ट्रांसफॉर्मर जल जाने से तीन दिनों भीषण गर्मी तथा अंधेरे में रहने पर ग्रामीण विवश थे। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना युवा नेता चंदन सीट को दी। चंदन सीट ने तत्काल ग्रामीणों की समस्या को जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो को गुहार लगाया था। सांसद श्री महतो ने संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारी को ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया था। विभागियो पदाधिकारियों ने बिना देरी किए खराब पड़े 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के बदले 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कर दिया। ग्रामीणों ने धन्यवाद देते हुए सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के प्रति आभार प्रकट किया। मौके परप्रणब दुबे,नृपेन दुबे,राधा धौरिया, गोपू दलाई, संतोष राणा,दीपू सिंह, राजेश खामराय बादल नायक, मानिक नायक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

