रांची : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Advertisements
Advertisements

वहीं रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
