जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित TMH (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर और लूज मोशन से जुड़ी परेशानियों के बाद चंपाई सोरेन हॉस्पिटल पहुंचे। प्रारंभिक जांच और इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर बताई जाती है। शाम में एक बार फिर उनके स्वास्थ्य की जांच होगी, जिसके बाद हॉस्पिटल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

