RANCHI : राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बस स्टैंड से पुलिस ने शनिवार सुबह चंद्रलोक बस से करीब 2 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार SSP चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस में भारी मात्रा में जाली नोट पहुंचाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया और चंद्रलोक बस से तीन बक्सों में भरे जाली नोट बरामद किए। पुलिस का कहना है कि इन नोटों को रांची में खपाने की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
