जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा चमरिया गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी व कमेटी मेंबर स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित थे। यहां यूनियन की ओर से महामंत्री आरके सिंह व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य के द्वारा यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्री निवासन व राष्ट्रीय इंटक के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को जेएन टाटा साहब का चित्र स्मृति स्वरूप भेंटकर स्वागत किये।

Advertisements

