जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा में आज प्रीत पैथ लैब्स का शुभारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने नए लैब के खुलने को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

संस्थान की संचालक हसप्रीत कौर गिल ने बताया कि लैब में स्वास्थ्य जांच से जुड़ी सभी प्रमुख सुविधाएँ— ब्लड टेस्ट, ईसीजी, पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) जैसी सेवाएँ सबसे कम और किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि भालूबासा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं नजदीक ही मिल सकें, ताकि मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता न पड़े।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रीत पैथ लैब्स के शुरू होने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का समाधान होगा और समय पर जांच सुविधा मिलने से उपचार और भी आसान हो जाएगा।

