मुरी : बुधवार को कुसुमटीकरा के मैदान में स्व सुखदेव बेदिया चैम्पियन र्टीफी मे बालक वर्ग के विजेता बिरसा एफ सी को पूर्व बिधायक सुदेश महतो ने र्टीफी देकर सम्मानित किया। वही बालिका वर्ग में नामकुम एफसी रांची को प्रखण्ड प्रमुख जितेन बडाईक ने र्टीफी देकर सम्मानित किया। मंच से भुमि दाता उदव सिंह मुंडा को सम्मानित किया गया। इसी मंच से स्व सुखदेव बेदिया के भाई अभिराम मांझी, रोहित मुंडा, सुजन लोहरा, पिंटू कुमार, प्रताप ठाकुर सम्मानित हुए। मैने आफ द सीरीज़ राजेश उरांव बिरसा एफ सी, मैन ऑफ द मैच महादानी एफ सी राहुल महतो, वेस्ट गोल कीपर रतिमा लकडा धोषित किए गए।


सफल बनाने में सोमरा माझी, हरि पद मांझी, चैतन्य मांझी, अनुप मांझी, गुहीराम मांझी, संतोष कुमार, अनिल मांझी, सृष्टि धर मांझी, जनार्दन मांझी, लाल मांझी, अक्षय भोक्ता, चिराग संजय पंकज, वीरेंद्र कुमार, गीता देवी की सराहनीय योगदान रहा। एक अन्य सुचना में इसी कुसुमटीकरा फुटबॉल मैदान में आगामी 1 फरवरी, 2026 दिन रविवार को बेदिया युवा मंच की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 8.45 से शुरू किया जाएगा।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
