नई दिल्ली | वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और घरेलू बाजार में बढ़ती मांग के बीच बहुमूल्य धातुओं की कीमतों ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छूते हुए निवेशकों को चौंका दिया।
चांदी 3 लाख के पार, बना नया रिकॉर्ड……
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की जोरदार उछाल दर्ज की गई और यह पहली बार 3,02,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 👉 यह चांदी के इतिहास का सबसे ऊंचा बंद भाव बताया जा रहा है। 👉 इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,92,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सोना भी पीछे नहीं, नए शिखर पर……
चांदी की तेजी के साथ सोने ने भी अपनी चमक बरकरार रखी। स्थानीय बाजार में सोना 1,900 रुपये की मजबूती के साथ 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?……
विशेषज्ञों के मुताबिक— वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनावपूर्ण हालात, अमेरिका में नई आर्थिक नीतियां, शेयर बाजार की अस्थिरता इन कारणों से निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
शेयर बाजार फीका……
इसी अवधि में निफ्टी-50 ने केवल 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि कंपनियों के डिविडेंड रिटर्न भी अपेक्षाकृत कमजोर रहे हैं। यही वजह है कि निवेशकों का रुझान तेजी से बहुमूल्य धातुओं की ओर बढ़ा है।
निवेशकों के लिए संकेत…..
बाजार जानकारों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात में स्थिरता नहीं आती, तब तक सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बने रहेंगे।
