नई दिल्ली : सहारा इंडिया में वर्षों से फंसा निवेशकों का पैसा अब धीरे-धीरे वापस मिल रहा है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि सहारा समूह के निवेशकों को रिफंड देने की प्रक्रिया लगातार जारी है और जो भी पात्र जमाकर्ता आवेदन करेंगे, उन्हें उनका पैसा लौटाया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुपालन में सहारा समूह की चार बहुराज्य सहकारी समितियों के प्रामाणिक जमाकर्ताओं को धनराशि लौटाई जा रही है।
इन चार सहारा समितियों के निवेशकों को मिल रहा रिफंड
सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ
सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल
हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता
स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद
इन सभी के जमाकर्ताओं के लिए 18 जुलाई 2023 को
👉 CRCS–Sahara Refund Portal
https://mocrefund.crcs.gov.in
लॉन्च किया गया।
पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी…..
केंद्र सरकार ने बताया कि.रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और कागज़रहित है. निगरानी कर रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी न्याय मित्र गौरव अग्रवाल सहयोग कर रहे हैं. पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जा रहा है।
फिलहाल प्रत्येक प्रामाणिक जमाकर्ता को ₹50,000 तक की सत्यापित राशि का भुगतान किया जा रहा है।
यदि आवेदन में कोई कमी होती है, तो जमाकर्ता को सूचित किया जाता है और
15 नवंबर 2023 से शुरू री-सबमिशन पोर्टल के माध्यम से दोबारा आवेदन करने का मौका दिया जाता है।
31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी रिफंड की समय-सीमा……
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5000 करोड़ रुपये CRCS को ट्रांसफर करने का आदेश दिया. निवेशकों को पैसा लौटाने की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई
20 जनवरी 2026 तक 39,46,550 जमाकर्ताओं को 8429.42 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है
देशभर का कुल आंकड़ा…….
कुल आवेदन: 1,43,75,313
कुल दावा राशि: 97,412.19 करोड़ रुपये
प्रोसेस में आवेदन: 39,46,550
अब तक भुगतान: 8,429.42 करोड़ रुपये
झारखंड के निवेशकों के लिए बड़ी राहत झारखंड में……
आवेदन करने वाले निवेशक: 13,95,418
कुल दावा राशि: 9832 करोड़ रुपये
प्रोसेस हुए आवेदन: 3,73,588
अब तक लौटाई गई राशि: 847.67 करोड़ रुपये
राज्यवार रिफंड का संक्षिप्त हाल……
उत्तर प्रदेश: ₹2228.27 करोड़
बिहार: ₹1892.89 करोड़
राजस्थान: ₹604.44 करोड़
ओडिशा: ₹707.56 करोड़
पश्चिम बंगाल: ₹397.04 करोड़
मध्य प्रदेश: ₹355.04 करोड़
महाराष्ट्र: ₹82.49 करोड़
(अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का विस्तृत ब्योरा सरकार द्वारा साझा किया गया है।)
क्या कहती है सरकार……
सरकार का कहना है कि जिला या लोकसभा क्षेत्रवार डेटा नहीं रखा जाता, लेकिन राज्यवार प्राप्त आवेदन, प्रोसेस और भुगतान का पूरा रिकॉर्ड पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया गया है।
सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए यह राहत की खबर है। भले ही पूरी राशि लौटने में समय लगे, लेकिन पैसा लौटाने की प्रक्रिया चल रही है और हजारों करोड़ रुपये अब तक निवेशकों के खातों में पहुंच चुके हैं।
