जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्रावास में ‘छात्रावास परिवार’ की ओर से आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ’13वाँ मागे मिलन समारोह-2026′ आगामी 8 फरवरी (रविवार) को कॉलेज परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास:- समारोह के अध्यक्ष मनोरंजन हेम्ब्रम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य शहरों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को आदिवासी ‘हो’ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, रीति-रिवाजों और अपनी हासा-भाषा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोल्हान के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा (8 फरवरी 2026):- महोत्सव का आगाज़ दोपहर 12 बजे पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ होगा। कार्यक्रम का विवरण निम्न प्रकार है:
- दोपहर 12:00 – 03:00 बजे: ‘मगे बोंगा’ पूजा (देशाऊली में दिऊरी मार्शल आल्डा,मंगल सिंकु,रोहित सिंकु एवं अन्य द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से)।
- अपराह्न 03:00 बजे: मुख्य अतिथि (प्राचार्य, को-ऑपरेटिव कॉलेज) एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत।
- शाम 04:30 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं भोग वितरण।
- शाम 07:00 बजे: ‘मिस्टर एवं मिस मागे’ प्रतियोगिता (पारंपरिक परिधानों को बढ़ावा देने हेतु)।
- रात्रि 08:00 बजे: समारोह का विधिवत समापन।
मुख्य आकर्षण एवं सम्मान:- इस वर्ष युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ‘बेस्ट ड्रेस कोड’ पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षक और विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी शामिल होकर समाज के भविष्य और शिक्षा पर चर्चा करेंगे।
आयोजन समिति:- समारोह को सफल बनाने के लिए मनोरंजन हेम्ब्रम (अध्यक्ष), हरिनारायण होनहागा, जीतमोहन गोप (उपाध्यक्ष), महेश हेम्ब्रम (सचिव), गुमन सरदार (कोषाध्यक्ष) और उदेश सोरेन (मीडिया प्रभारी) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सलाहकार और संरक्षक के रूप में छात्रावास अधीक्षक फ्लोरेंस बेक, अजय होनहागा, प्रो. संजीव कुमार बिरुली और प्रो. संगीता बिरुवा होंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राजू मूर्मु,फागु हेम्ब्रम,समीर मुंडा, बयान लागुरी, मोतीलाल सिंकु, दिनेश सरदार, राम गोडसोरा, गुरबा टुडु सहित छात्रावास के अन्य छात्र उपस्थित थे।
