
लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा अब सड़कों पर साफ दिखने लगा है। ट्यूब कंपनी से ज़ेमको और मनिफिट जाने वाले मार्ग पर पिछले 30 वर्षों से दुकान लगाकर परिवार पाल रहे करीब 40–45 फुटपाथी दुकानदारों ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा…..
“अगर यहां से हटाया गया तो हम दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। 30 साल से यहीं हैं, अब बताइए हम जाएं तो जाएं कहां?”
टाटा स्टील और कथित ‘गुंडापार्टी’ पर गंभीर आरोप…..
दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है।.इस दौरान टाटा स्टील के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी हुई और प्रशासन पर भी सवाल उठाए गए।
उग्र आंदोलन की चेतावनी……
फुटपाथी दुकानदारों ने साफ चेतावनी दी है कि—.अगर बीच का रास्ता निकालकर पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे,।जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की होगी।
बड़ा सवाल……
क्या 30 साल से बसे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी की कोई कीमत नहीं?
क्या विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ना ही समाधान है?
