जमशेदपुर : झारखंड में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। एनआईए (NIA) की टीम ने कपाली थाना क्षेत्र के दो युवकों से गहन पूछताछ की है। इनपुट है कि शहर में आतंकी स्लीपर सेल नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इस इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई हैं।
गोलमुरी–आजादनगर तक जांच का दायरा……
सूत्रों के मुताबिक गोलमुरी और आजादनगर इलाके के कुछ युवकों की गतिविधियों को लेकर भी एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर बैकग्राउंड व डिजिटल कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
फर्जी पासपोर्ट केस से खुली परतें….
जनवरी 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट पर गोलमुरी निवासी एक युवक फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद ATS और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।.टुइलाडूंगरी से 3 और कपाली से 1 युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। बाद में नोटिस देकर सभी को दिल्ली बुलाया गया। मामले की जांच अब भी जारी है।
2023 का ISIS मॉड्यूल कनेक्शन……
18 दिसंबर 2023 को एनआईए ने ISIS वेल्लोर मॉड्यूल केस में देशभर में छापेमारी की थी। उस दौरान जमशेदपुर से शहबाज समेत दो युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। इसी केस के लिंक अब फिर से खंगाले जा रहे हैं।
16 स्लीपर सेल का इनपुट, एजेंसियां सतर्क……
इंटरपोल से मिले इनपुट के बाद दावा किया गया है कि जमशेदपुर में 16 स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं।.हालांकि हालिया पूछताछ में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा, जिसके बाद युवकों को PR बॉन्ड पर छोड़ा गया, लेकिन निगरानी खत्म नहीं हुई है।
2019 से बढ़ी सतर्कता…….
2019 के बाद से ATS और अन्य एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। टाटानगर रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों तक लगातार इनपुट्स की जांच हो रही है।
सूत्र साफ कहते हैं……
“अब बिना पुख्ता सबूत कोई कार्रवाई नहीं, लेकिन हर कड़ी पर नजर है।”
