रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आयु सीमा निर्धारण के फैसले के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
क्या है विवाद?
जेपीएससी ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार वर्ष मानकर तय की है।अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे।
13वीं जेपीएससी से तुलना
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि 13वीं जेपीएससी परीक्षा में आयु सीमा की गणना 2017 को आधार मानकर की गई थी।ऐसे में अचानक 2026 को आधार वर्ष बनाना छात्रों के साथ अन्याय है।
क्या है अभ्यर्थियों की मांग?
- अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि
- 14वीं जेपीएससी की आयु सीमा
- 1 अगस्त 2018 को आधार वर्ष मानकर तय की जाए
ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके।
धरना-प्रदर्शन जारी
इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई।
