जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने शंकोसाईं, केदार बागान एवं जेपी स्कूल क्षेत्र में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और समर्थन जताया। पदयात्रा के क्रम में संध्या सिंह ने क्षेत्र की गलियों और बस्तियों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क अवसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर संध्या सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का आह्वान किया।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ (क्रमांक संख्या 10) पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। पदयात्रा में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।