बुंडू : नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बुंडू में आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों एवं पार्टी की विभिन्न इकाइयों के मुख्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार के बुंडू नगर निकाय चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का कोई भी अधिकृत प्रत्याशी नहीं होगा। साथ ही पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि नगर अध्यक्ष पद के लिए किसी भी राजनीतिक दल अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार को आधिकारिक समर्थन नहीं दिया जाएगा।
पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से स्वतंत्र रहकर किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करने की छूट दी है। इस संबंध में पार्टी की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक प्रबंधन या निर्देश जारी नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जयराम महतो ने की तथा मंच संचालन मुकेश कुमार महतो द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भागीरथ सिंह मुंडा, राजीव कुमार मेहता, प्रो. के.सी. मेहता, सुमित कुमार महतो, गणेश कोईरी, सुखदेव कुमार महतो, विकास कुमार महतो, सुरेश चंद्र महतो, सनिका मुंडा, कृष्ण चंद्र मुंडा, श्रीकांत महतो, सत्यनारायण सिंह, पंकज कुमार महतो, निरंजन कोईरी, दिनेश कुमार महतो, राजेश्वर दास, मुन्ना महतो, संदीप कुमार महतो, मंटू सिंह मुंडा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
