जमशेदपुर/देहरादून : देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, विक्रम शर्मा शहर में किराए के फ्लैट में रह रहा था और सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल साथ रखता था. लेकिन शुक्रवार सुबह हमला इतनी तेजी से हुआ कि उसे अपनी पिस्टल निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सिर में गोली लगते ही वह मौके पर ढेर हो गया।
Advertisements
Advertisements

पुलिस इस वारदात को पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देख रही है। उत्तराखंड एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क साधा है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने यह साबित कर दिया कि अपराध की दुनिया में हथियार साथ होना भी जान की गारंटी नहीं देता।
