जमशेदपुर : Mango के गरीब-नवाज़ कॉलोनी स्थित इमामबाड़ा के सामने मेयर प्रत्याशी शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभा में सभी वर्गों, समुदायों और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
सभा के दौरान चारों ओर से मिल रहा स्नेह, दुआएं और विश्वास जनता के मजबूत समर्थन का प्रतीक बना। युवाओं का उत्साह, बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आम नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि मानगो को अब पारदर्शी प्रशासन, तेज विकास और जनहितकारी नेतृत्व की जरूरत है, जो शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान के नेतृत्व में संभव है।
कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर Shambhu Chaudhary (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल), Baidhyanath Pandit (मानगो नगर निगम अध्यक्ष, राजद), Sushil Tiwari (मीडिया प्रभारी, राजद), Shambhu Singh Rajput (कोल्हान प्रभारी, आम आदमी पार्टी), इखलकुर रहमान, किशोर देशमुख, शमीम अख्तर एवं विनोद सिंह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मंच से मानगो के विकास और जनसेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया और जनता से भारी समर्थन की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता जनसमर्थन और जनता की एकजुटता स्पष्ट संकेत दे रही है कि इस बार चुनाव में जनता बदलाव का इतिहास लिखने के लिए तैयार है। सभा में उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में मानगो की जनता विकास और सम्मान की नई दिशा तय करेगी।

